Categories: बलिया

राहुल गांधी के समर्थन में UP में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा, बलिया में हुआ जोरदार स्वागत

भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है। वहीं इसके समर्थन में उत्तरप्रदेश के कई भागों में भी यात्रा निकाली जा रही है। पूर्वी जोन अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यात्रा आज बलिया पहुंची। जहां मंगल पांडेय, तारकेश्वर पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसभा की गई और पदयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भवन पहुंची, इस बीच यात्रा को जगह जगह स्वागत हुआ। कांग्रेस भवन पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस दौरान वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के नारे के साथ देश से जातिवाद भेदभाव मिटाने के लिए सामाजिक समरसता कायम करने के लिए सब को एक दूसरे से जोड़ने के लिए और बड़ी हुई महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। ओमप्रकाश पांडेय जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने आप में एक इतिहास कायम करेगा और आने वाले समय में आताताई सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव मनिंदर मिश्रा ने कहा कि आमजन के अलावा महिलाओं किसानों एवं नौजवानों बेरोजगारों का लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है देश की सरकार से जनता ऊब चुकी है। वक्त आ गया है कि एक इतिहास कायम किया जाए।आज के पदयात्रा में मुख्य रूप से कैलाश चौहान सचिव राजेंद्र चौधरी विनोद सिंह सच्चिदानंद तिवारी, बृजेश गाट, गीता गोयल, जनार्दन यादव, उमाशंकर पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, ओमलता, मदन यादव, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, रूपेश चौबे, हृदयानंद पांडेय, अजीत धुसिया, विशाल चौरसिया, बैजनाथ राम, संतोष चौबे, फूल बदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय विकी सिंह ओम प्रकाश सिंह अंजनी चौबे, विवेक ओझा,अभिजीत सिंह,अनुभव गोलू विवेक तिवारी,राजा , संतोष गोयल मुखिया पांडेय, रामेश्वर तिवारी, हरिकेन्द्र सिंह, पी एन शुक्ला उषा सिंह, सूर्यकांत यादव, अतुल प्रकाश यादव, रामधनी सिंह, रघुवीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago