दोस्तों आप सभी जानते है की 2019 लोखसभा चुनाव जल्द ही होने वाला है सभी राजनीतिक पार्टिया अपना दम ख़म पुरे ज़ोर शोर लगाने में जुटी है, सब एक दूसरे के खिलाफ चाल चल रहे है एक दूसरे को निचा दिखाने की कोशिश में लगे हुए है कोई धर्म की राजनीती में लगा हूआ कोई जाट पात की राजनीति में लगा हूआ, लोखसभा चुनाव की वजह से सियासत पूरी तरह से गर्म है, वही भाजपा को हराने के लिए सपा और बसपा ने गठबंधन कर लिया है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी प्रियंका गाँधी को उत्तर प्रदेश की राजनीति में उतार कर अपना ट्रम्प कार्ड खेल दिया है .
अब देखने को मिल रहा है की भाजपा ने भी दाव पर दाव खेलना स्टार्ट कर दिया है भाजपा पार्टी अध्यछ अमित शाह इस समय सभी को जोड़ने का काम कर रहे है हाल ही में भाजपा ने शिव सेना से दोबारा गढ़बंधन कर लिया है और दूसरी तरह भाजपा से नाराज़ चल रहे संसद राजभर को भी फिर से माना लिया है
भाजपा अध्यछ अमित शाह एक एक सीट को लेकर सोच विचार कर रहे है सभी धुरेन्दर पर नज़र लगाए हुए है एक एक सीट पर नजर गड़ाए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट पर एक नया उम्मीदवार उतार सकते हैं,सूत्रों से मिल रही खबर के मुताविक बीजेपी करनाल से मेनका गांधी को लड़ाने की तैयारी में है, मेनका गांधी लगातार 7 बार सांसद रही है और वे यूपी से चुनाव लड़ती रही है,हालांकि बीजेपी ने अभी इस आशय का कोई ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि करनाल के मौजूदा सांसद से बीजेपी नाराज है क्योंकि मौजूदा सांसद अपने अखवार में राहुल और प्रियंका के समर्थन में लगातार रिपोर्ट छाप रहे हैं.
भाजपा अध्यछ अमित शाह इसलिए मेनका गाँधी को इस सीट से लड़ाने का विचार बना रहे है क्युकी मेनका गांधी के करनाल में पारिवारिक संबंध हैं, मेनका गांधी के दादा सरदार दत्तर सिंह भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद करनाल आकर ही बसे थे, दत्तर सिंह को भारत को भारत में पहले डेयरी फार्म आंदोलन का जनक भी माना जाता है, खबर के मुताबिक मेनका गांधी के दादा की वहां संपत्ति है, जो कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली खान ने उन्हें बॉर्डर पार करने पर दी थी,
सूत्रों के मुताविक मेनका गांधी करनाल के लिए नई नहीं है, क्योंकि उनके परिवार के सदस्य आज भी वहां रहते हैं। वहीं बीजेपी भी करनाल के सासंद अश्विनी मिन्ना का विकल्प खोज रही है, अश्विनी मिन्ना पंजाब केसरी ग्रुप के मालिक हैं. खबर के अनुसार अगर मेनका गांधी करनाल से उम्मीदवार बनती हैं, तो उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया जाएगा. मेनका गाँधी को भाजपा का एक मज़बूत पिलर के रूप में देखा जाता है .
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…