बीते कुछ समय पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने येरुशलम को इजराइल की राजधानी के तौर पर मान्यता दी थी। इसके बाद इन दोनों देशों का पूरी दुनिया में विरोध हुआ था और हालात यह बन गए थे कि दोनों देश पूरी दुनिया में एकदम अलग थलग पड़ने लगे थे। अब इजराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू मास्को के दौरे पर जा रहे हैं. नेतन्याही आने वाली 21 फ़रवरी को मास्को जा रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तीन भाषा में ट्वीट करके दी है।
उन्होंने अपनी इस यात्रा की जानकारी हिब्रू अंग्रेजी और फ़ारसी में दी है। इससे यह बात साफ़ हो रही है कि रूसी राष्टपति पुतिन से मुलाकात करने के लिए हर तरह की कोशिश करने के बाद आखिरकार नेतान्याहू को मास्को जाने की अनुमति मिल गई है। एक खबर के अनुसार अगर नेतान्याहू की मास्को यात्रा के मकसद को समझना है तो ज़रा महत्वपूर्ण घटनाओं में ध्यान केन्द्रित करना होगा। आपको बता दें कि नेतान्याहू काफी समय से रूस के राष्टपति पुतिन से मुलाकात करना चाह रहे थे लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिल रही थी।
सबसे महत्वपूर्व घटना इजराइल के एक अख़बार ने दी है। इस अखबार ने बताया है कि सीरिया ने रूस से मिलने वाले मिसाइल के तीन सिस्टम स्थापित कर दिए हैं और चौथे की तैयारी चल रही है। इसकी तस्वीर अखबार में भी छपी है और दूसरी बात यह है कि हिजबुल्लाह के प्रमुख सईद हसन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि इजराइल जिस तरह से सीरिया पर लगातार हमले कर रहा है उसका अलग अंदाज़ में जवाब देना होगा। इसके अलावा जो तीसरी घटना मानी जा रही है वह यह है कि अभी हाल ही में इरान की तरफ से भी इस पर बड़ा बयान आया है।
इरान ने कहा है कि अगर इजराइल द्वारा सीरिया पर किये जा रहे हमले बंद नहीं किये गए तो ईरान इजराइल को कठोर जवाब देगा। इसके अलावा नेतान्याहू का कहना है कि वह मास्को इसलिए जा रहे है ताकी वहां पर जाकर सीरिया में इरान की मौजूदगी पर बातचीत किया जा सके। आगे देखे वीडियो :
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…