बेल्थरारोड- खंड शिक्षा ने प्राथमिक विद्यालय तिरनई खुर्द के जर्जर भवन का निरीक्षण किया

बेल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय तिरनई खुर्द के जर्जर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की जर्जर अवस्था को देखा तथा नया भवन निर्माण का भरोसा दिलाया। बीईओ ने निरीक्षण के दौरान पाया कि भवन जर्जर हो गया है। नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि रामानंद राजभर ने बीईओ से मिल जर्जर भवन के बारे में उन्हें अवगत कराया।

कहा, जर्जर भवन के चलते अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में बीईओ ने निरीक्षण के दौरान प्रधान से विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित कर प्रेषित करने को कहा। बीईओ ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति से प्रस्ताव मिलने के बाद उसकी जांच कर जर्जर भवन के मूल्यांकन के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि ने विद्यालय के फर्श का निर्माण और

इंटरलॉकिंग कराने का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोगों ने मेरा हौसला बढ़ाया है मुझे इस काबिल समझा है मैं उनका भरोसा कभी नहीं तोडूंगा और इस गांव को बहुत ही सुंदर तरीके से विकास के लिए प्रयासरत रहूंगा उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से पहले यह स्कूल एक नए रंग रूप में दिखने लगेगा इस मौके पर देवेंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक कुमार, वीरेंद्र यादव , मीरा देवी, उषा, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago