बिल्थरारोड को जल्द मिल जाएगा आक्सीजन प्लांट, निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी

बिल्थरारोड। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण मरीजो को हो रही आक्सीजन की कमी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर बन रहे आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

आक्सीजन प्लांट का निर्माण नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की देखरेख में कराया जा रहा है। निर्माण का कार्य दिन और रात दोनो समय तेजी से चल रहा है। जिसमे लगभग दो दर्जन मिस्त्री और मजदूर लगे हुए है। लगभग दो सप्ताह में यह आक्सीजन प्लांट अपने मूर्तरूप में आ जायेगा।

चेयरमैन गुप्त ने कहा कि जनहित से यह जुड़ा है। इसलिए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। आक्सीजन प्लांट से सम्बंधित मशीन भी शीघ्र लग जायेगी। इस प्लांट से लगभग 10 टन आक्सीजन की आपूर्ति सीएचसी के लगभग 20 वार्डो में किया जायेगा।

यहाँ पर आक्सीजन प्लांट के चालू हो जाने से मरीजो को आक्सीजन की भरपूर उपलब्धता हो सकेगी। क्षेत्रीय लोगो को अब ऑक्सीजन के लिए मऊ व बनारस व अन्य अस्पताल पर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। मरीजो को दुश्वारियों का सामना अब नही करना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ तनबीर आजम ने बताया कि सीएचसी सीयर को कोविड अस्पताल एल वन के लिए मंजूरी हो गयी है। अब इससे नजदीक के जिले मऊ, देवरिया के समीपवर्ती गांवो के कोरोना संक्रमित मरीजो को भी इस अस्पताल से लाभ मिलेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago