एक्टिव मोड पर बेल्थारा रोड पुलिस, लावारिस घूम रही बच्ची को मां से मिलाया

बिल्थरारोड डेस्क : सोशल मीडिया कितना पावरफुल हो गया है इसका ताज़ा उदाहरर्ण बेल्थारा रोड में देखने को मिला है। दरअसल सियर पुलिस चौकी प्रभारी आर.के. सिंह अपने साथियों के साथ गस्त पर थे उसी वक़्त  किसी ने आकर सूचना दिया कि एक 5 साल की अज्ञात अबोध बच्ची लावारिस हालत में घूम रही है, जो रो रही है, और कुछ बता भी नही पा रही है।

सूचना मिलते ही फ़ौरन आर.के. सिंह मौके पर सदल बल पहुंचकर बच्ची को पुलिस चौकी ले आये और साथ ही पूछताछ कर उसका और उसके घर वालो का नाम जाना। जिसके आधार पर बच्ची के माता-पिता की तलाश युद्ध स्तर पर शुरू की गई। वहीँ इसमें सोशल मीडिया ने भी अपना अहम रोल अदा किया और बच्ची की पहचान कराए जाने हेतु सघन अभियान चलाया गया।

जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को समय करीब 2 बजे बच्ची की पहचान खुशी उर्फ आराध्या पुत्री पारसनाथ गुप्ता निवासी इब्राहिम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया के रूप में हुई। इसके बाद बच्ची की पहचान करने वाले के द्वारा बच्ची के मामा रामलीला मैदान, बिल्थरारोड कस्बा निवासी महावीर कुमार गुप्ता पुत्र विंध्याचल प्रसाद गुप्ता को बुलाया गया।

जिन्होंने बच्ची को देखकर पहचान तस्दीक किया। बच्ची की मां श्रीमती सीमा गुप्ता पत्नी पारसनाथ गुप्ता उर्फ गोलू निवासी ईब्राहिम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया को तलब कर उनकी खोई हुई बच्ची को उनकी सुपुर्दगी में वापस किया गया। बच्ची खोने के उपरांत बच्ची की मां रो-रो कर बेसुध थी।  बच्ची को पाने के उपरांत उसकी खुशी आंखों में देखते बन रही थी। उसने पुलिस की तत्परता एवं कार्य के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद साधुवाद देते नही थक रही थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago