रिश्वत मांगने का कथित विडियो सामने आने के बाद लेखपाल निलंबित, 2 को नोटिस

बलिया 

रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस लेने का कथित वीडियो वायरल होने पर बिल्थरा रोड तहसील के एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट लगाने के एक मामले में लेखपाल राजेश सिंह द्वारा मनमानी का मामला सामने आया था।

जिसके बाद बिल्थरा रोड के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने रिश्वत के कथित आरोप में सख्त कदम उठाते हुए  लेखपाल को निलंबित कर दिया है। खबर मीडिया में आने के बाद हडकंप मचा हुआ है।

खबर के मुताबिक रिपोर्ट लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का मामला सामने आया था। एसडीएम विपिन कुमार जैन को जैसे ही इस बात की खबर लगी उन्होंने तत्काल लेखपाल राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया साथ ही दो लेखपालों के खिलाफ नोटिस भी जारी की । इस कार्यवाही से लेखपालों में हड़कम्प मचा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक लेखपाल राजेश कुमार सिंह के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया था की काम करने के लिए दो सौ रुपये की रिश्वत लेखपाल ने मांगी थी।

महिला द्वारा शिकायत पत्र के साथ पेन ड्राईब में कथित रिश्वत मांगने की फुटेज को भी एसडीएम जैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसके बाद एसडीएम विपिन कुमार जैन ने लेखपाल राजेश सिंह को तत्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम विपिन कुमार जैन ने लेखपाल को निलंबित करते हुए नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी को प्रकरण की जांच सौंप दी।

बता दें की इससे पहले भी बिल्थरारोड थाना उभांव अंतर्गत ग्राम सभा फरसाटारमें लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति के जमीन को गलत तरीके से कागजात में हेराफरी करने और षड़यंत्र के तहत जमीन को दूसरे के नाम करने का मामला प्रकाश में आया था ।

जिसके बाद न्यायल के आदेश पर लेखपाल व उनके साथ नौ अन्य लोगों पर भू अभिलेखों में गड़बड़ी के आरोप में प्राथमिक दर्ज हुई थी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago