आज 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलिया की शब्बीर हसन (एसएच) एकेडमी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें झंडारोहण के बाद एकेडमी के बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।समारोह में एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति से भरे गीत और कविता सुनाकर कर इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला।
वहीं इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता अशफाक़ हसन ने शानदार भाषण देकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि इस इस तरह के कार्यक्रम समाज में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हैं, इसलिए सभी समाज के लोगों को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।बसपा नेता ने कहा कि बाबा साहेब के योगदान को ज़िक्र करते हुए कहा कि उनकी अथक परिश्रम के नतीजे में हमें यह संविधान मिला है। इस संविधान ने देश के हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है। इसके महत्व को समझते हुए हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसकी रक्षा करें। इस मौके पर बसपा नेता अशफाक़ हसन के साथ एकेडमी के चेयरमैन शमसुज़्ज़मां और एकेडमी के समस्त टीचर्स एवं प्रवंधक मौजूद रहे। बता दें कि एकेडमी में हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…