बिल्थरारोड रोडवेज में जलजमाव से परिचालन ठप, यात्री परेशान, कौन है जिमेदार ?

सरकार निकायों के कायाकल्प का दावा कर रही है लेकिन निकायों में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे लोग आम आदमी की समस्याओं की खुलेआम … हालत यह है कि सिधारी से लेकर रोडवेज तक चारो तरफ नालियां कूड़े से पटी बजबजा रही हैं। चुंकि नाली साफ ही नहीं होती जिसके कारण यहां अक्सर जलजमाव होता है।

बिल्थरारोड रोडवेज पर जलजमाव के कारण मंगलवार को दो बसें करीब छह घंटे तक फंस गई और इनका परिचालन पूरी तरह से ठप रहा।

इससे विभाग को हजारों का नुकसान भी हुआ और उक्त दोनों बसों के परिचालन के अभाव में यात्रियों की भी जमकर फजीहत हुई। बलिया डिपो की यूपी 60 टी 9515 एवं बेल्थरारोड डिपो की यूपी 50 टी 4735 की गाड़ी सुबह करीब दस बजे करीब एक साथ बिल्थरारोड डिपो पहुंची।

दोनों ही गाड़ी पुन: बलिया जाने के लिए डिपो परिसर में प्रवेश कर गाड़ी को चालक घूमा रहे थे। इसी बीच जलजमाव से बने कीचड़ में दोनों गाड़ियों के टायर स्लीप करते हुए आपस में सट गए।

इसके बाद तो चालकों के घंटों प्रयास के बाद भी बस टस से मस न हो सकी और आपस में टकराने का खतरा बना रहा। बाद में दूसरे बसों से टोचन लगाकर उक्त बसों को निकालने की कोशिश में भी कई बसें फंसने लगी किंतु काफी मशक्कत के बाद उक्त बसों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago