बेल्थरारोड – रमेश पटेल हत्याकाण्ड में न्याय के लिए फिर से होगा आमरण अनशन

कस्बे के रमेश पटेल की संदिग्ध हालात में हुई मौत के राजफाश को लेकर भारत आजाद पार्टी की ओर से किया गया आंदोलन अधिकारियों ने आश्वासन देकर समाप्त करा दिया था। तय समय में इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने एक बार फिर अनशन का निर्णय किया है।.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव मानव ने कहा कि चार मई को अबूझ हाल में रमेश पटेल की मौत हो गई। घटना के राजफाश को लेकर पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन किया। धरना प्रदर्शन व अनशन के बाद एसडीएम राधेश्याम पाठक व क्षेत्राधिकारी अवधेश चौधरी ने आंदोलनकारियों से वार्ता की तथा एक पखवारे में घटना के राजफाश का भरोसा दिलाया था। सरकारी आश्वासन की अवधि 26 जुलाई को समाप्त हो रही है। ऐसे में अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रभावी कार्यवाही नहीं होने की दशा में पुन: अनशन करने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि अनशन के संबंध में प्रदेश के राज्यपाल, सीएम , मानवाधिकार आयोग समेत को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। नेताओं ने कहा कि पहले की तरह तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर ही फिर अनशन शुरू किया जाएगा।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago