कुंडैल को बेल्थरारोड नगर पंचायत में शामिल करने की उठी मांग !

बेल्थरारोड नगर से सटे कुंडैल ढाला इलाके में विकास कार्य नहीं होने और सरकारी भू-अभिलेखों में क्षेत्र की उपेक्षा करने से नाराज लोगों द्वारा नगर पंचायत में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के क्रम में सोमवार को विधायक धनंजय कनौजिया, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और एसडीएम मोतीलाल यादव मौके पर पहुंच आंदोलनकारियों से वार्ता की।

आंदोलन कर रहे लोगो ने कुंडैल ढाला के उपेक्षित क्षेत्र का सर्वे कर नगर पंचायत में शामिल करने, कुंडैल ढाला के समीप आए दिन होने वाले जाम से निजात दिलाने, क्षेत्र में जल निकासी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था, सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने, राशन सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई। विधायक कनौजिया ने आंदोलनकारियों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कुंडैल क्षेत्र को शामिल कराने का भरोसा दिलाया।

विधायक ने कहा कि वस्तुस्थिति से मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री को अवगत करा कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को विकास के हाईवे से जोड़ा जाएगा। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन बलिया जनपद का गेट-वे आफ बलिया है। नगर पंचायत चेयरमैन गुप्त ने कहा कि यह उपेक्षित क्षेत्र नगर से सटा है। ऐसे में निश्चित रूप से नगर में शामिल होने से यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। एसडीएम यादव ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप कागजी कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago