बेल्थरारोड- टेंपो-बाइक भिड़ंत के बाद पिटाई से घायल ड्राईवर की इलाज के दौरान मौत

बेल्थरारोड । सिकंदरपुर मार्ग पर बीते मंगलवार को हल्दी रामपुर के नेदुआ ढाले के पास टेंपो-बाइक भिड़ंत के बाद पिटाई से घायल टेंपो चालक की शुक्रवार की शाम वाराणसी के चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-सोनौली मार्ग जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।बीते 20 मार्च को नेदुआ ढाले के पास बाइक-टेंपो के बीच टक्कर हो गई।

टक्कर में तीन बाइक सवार घायल हो गए।इससे आक्रोशित लोगों ने टेंपो चालक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहां बिहरा निवासी अमीर चंद (40) की जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी ले जाया गया, जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने रेफर कर दिया।

वाराणसी में इलाज के दौरान चालक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। घटना से क्षुब्ध लोगों ने बलिया-सोनौली मार्ग जाम कर दिया। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे जाम के बाद एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव,उभाव इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago