बेल्थरारोड में रविवार व सोमवार रहेगी बन्दी, SDM के साथ बैठक में हुआ फैसला

बलिया: बेल्थरारोड नगर में रविवार के साथ-साथ सोमवार को भी बंदी रहेगी। नगर के संभ्रांत व्यापारियों के साथ एसडीएम सर्वेश यादव ने बैठक की। कोरोना के प्रसार को देखते हुए विचार-विमर्श के बाद दो दिन की बंदी पर निर्णय हुआ। उधर के क्षेत्र में कोविड के तेज प्रसार के दृष्टिगत यह तय हुआ कि शनिवार की शाम 8 बजे से मंगलवार की सुबह 7 बजे तक संपूर्ण बंदी रहेगी। यानि, रविवार के साथ सोमवार को भी वहां बन्दी रहेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के आदेश पर जिलाधिकारी ने शनिवार की रात्रि 8 बजे से सोमवार की सुबह 7 बजे 35 घंटे बंदी का आदेश जारी किया है। लेकिन, बेल्थरारोड में मंगलवार की सुबह 7 बजे तक यह बन्दी प्रभावी रहेगी।

मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ की बैठक

एसडीएम सर्वेश यादव ने शुक्रवार को मुस्लिम गुरुओं के साथ बैठक कर कोविड के प्रसार को रोकने के संबंध में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए हम सब मिलकर जो भी करना होगा, करेंगे। बैठक में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी आश्वस्त किया कि रमजान महीने में नमाज पढ़ने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। घरों से ही नमाज अदा की जाएगी। मस्जिद में सिर्फ 5-5 की संख्या में ही लोग जाएंगे। कोविड-19 की रोकथाम में जिला प्रशासन की हर गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

मिलान करने में जुटे रहे एडीएम-सिटी मजिस्ट्रेट

कंट्रोल रूम से निर्वाचन की कार्रवाई पर नजर रखने की शुरुआत हो चुकी है। जिले भर में जितने भी निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों के नंबर हैं उनका मिलान किया जा रहा है। हर गांव में फोन करके चुनाव से संबंधित फीडबैक के लिए जा रहे हैं। एडीएम रामआसरे व सिटी मजिस्ट्रेट स्वयं मौजूद रहकर कंट्रोल रूम के कार्य पर नजर रख रहे हैं। दोनों अधिकारी मतदान केंद्र व बूथ का मिलान करने में पूरे दिन जुटे रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago