बेल्थरा रोड- बिजली की समस्या से मिलेगी निज़ात, बदले जाएंगे पुराने तार, ट्रांसफार्मर भी होगा नया

बलिया-  यूँ तो जिले में बिजली की समस्या कोई नई नहीं हैं, गर्मी का मौसम शुरू होते ही ये समस्या और भी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार अगर बिजली विभाग की के दावों की माने तो जल्दी ही इससे राहत मिलने वाली है ।

बिल्थरारोड स्थित अवायां विधुत उपकेंद्र के जेई अवधेष कुमार ने मीडिया को बताया कि नगर में ओवरलोड व लोकल फाल्ट की समस्या से निजात दिलाने  के लिए नगर के चार स्थानों पर नया  ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा और तीन पुराने ट्रांसफार्मर के जर्जर हो चुके तार भी बदले जाएंगे।

उन्होंने कहा की इसके लिए सर्वे कर स्थान का चुन लिया गया है और नए बसे कालोनियों का भी एक बार और सर्वे होना बाकी है।  श्री कुमार ने बताया कि आरएपीटीआरपी योजना के तहत नगर के पूर्व विधायक गली नवजीवन इंग्लिस स्कूल के समीप 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगेगा।

इमिलिया रोड, यादव नगर एवं नगर के वार्ड नं. 6 स्थित विद्या मंदिर के समीप 100 केवीए के तीन अलग-अलग विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

नगर के हनुमान कोल्ड स्टोर, पूर्वांचल सिनेमा रोड एवं ग्रामीण बैंक के समीप लगे दशकों पुराने ट्रांसफार्मर के जर्जर तार को भी जल्द ही बदल दिया जाएगा। इसके बाद नगर में विद्युत आपूर्ति के दौरान लोकल फाल्ट काफी हद तक दूर हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago