शुरू हुआ 3 अहम ट्रेनों का बलिया से चलाने का विरो’ध, लोगों ने सां’सद म’स्त की चुनौती स्वीकारी

बलिया/ गाजीपुर डेस्क: सुहेलदेव से लेकर बांद्रा और माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को बलिया से चलाने के प्रस्ताव में फिलहाल कई तरह की बाधाएं सामने आ रही हैं. दरअसल गाजीपुर के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है. आपको बता दे कि बीते दिनों बलिया के सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने चेतवानी देते हुए कहा था कि अगर बलिया तक सुहेलदेव एक्सप्रेस नहीं चलाई गयी तो वह दिल्ली से गाजीपुर और बलिया तक चलने वाली किसी भी ट्रेन का परिचालन नहीं होंगे देंगे.

अब बलिया के सांसद के इस बयान का असर गाजीपुर में दिखने लगता है और लोग हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसका विरोध कर रहे हैं. लोगों इन ट्रेनों का परिचालान बलिया से करने के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं. सड़क पर उतरकर लोग हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं.
ऐसे में अब इसकी वजह से बलिया के लोगों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. गाजीपुर शिक्षणेतर कर्मचारी संघ की तरफ से इस प्रस्ताव के विरोध में मोर्चा खोल दिया गया है.

संगठन का कहना है कि अगर इन ट्रेनों का परिचालन बलिया से किया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा और पूरे जिले के लोग आन्दोलन करेंगे. बताया जा रहा है कि संगठन की तरफ से 21 अक्टूबर तक दस हजार लोगों द्वारा हस्ताक्षर कराने का टार्गेट लिया गया है.

वहीँ संगठन के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह शम्मी का कहना है कि बलिया के सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने जो ट्रेन के परिचालन को रोकने की धमकी दी थी, गाजीपुर के लोगों ने उसे स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा है कि यह ट्रेनें गाज़ीपूर से ही चलती रहें, इसके लिए वह लगातार आन्दोलन और संघर्ष करते रहेंगे. खैर, अब आगे देखते हैं कि इस प्रस्ताव का क्या होता है लेकिन अगर प्रस्ताव अटक गया तो इसे सीधा असर बलिया के लोगों पर पड़ने वाला है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago