बिल्थरारोड में भीख मांगने वाली महिला की ट्रेन से कटकर मौत, बच्चे हुए अनाथ

बलिया डेस्क : जिले बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्टेशन के प्लेटफार्म नं एक पर रविवार की शाम दादर (काशी) एक्स से एक भिक्षाटन करने वाली महिला की कट कर मौत हो गयी। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया। महिला के दो अबोध बच्चे भी है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा कि मुम्बई-गोरखपुर काशी एक्स के बिल्थरारोड पहुचते ही एक 35 वर्षीय भिक्षा मांगने वाली महिला अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर ट्रैन के नीचे जाकर लेट गयी। ट्रैन के चलते ही महिला के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद बच्चे अपनी मां को कटा देख चिल्लाकर रोने लगे। रोने की आवाज सुन के जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच कर बच्चों को संभाला और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया।

दोनों बच्चों में एक चार वर्षीय लड़का और एक तीन वर्षीय लड़की है। दोनों अपना नाम और पता बताने में असमर्थ है। जीआरपी पुलिस के अनुसार पता किया जा रहा है। पता लगने पर बच्चों को उनके घर भेजा जाएगा। पता न चलने की दशा में बच्चों को अनाथालय भेज दिया जाएगा।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago