Categories: बलिया

बलिया में सपा-कांग्रेस पर बरसे उपमुख्यमंत्री, कहा- 2014 के पहले देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थी

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका बलिया से भाजपा प्रत्याशी संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा के साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बजरंगबली पर वैन लगाने वालों को दुनिया माफ नहीं करेगी। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। कांग्रेस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि राम जन्म का कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के पहले देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थी। उस समय अधिकतर मंत्री लूट-खसोट कर जेल में थे, लेकिन भाजपा की सरकार में कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है।

आज बलिया का नाम पूरे देश और विश्व में है। योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को खत्म करने का काम किया है। सपा के लोग खाली प्लाट और मकान का नारा देकर कब्जा करने का काम करते थे। आज बेटियां सुरक्षित हैं। 90 प्रतिशत स्कूल कायाकल्प योजना से बेहतर व सुंदर बने हैं। अमृत योजना चलाकर नगरों को स्वच्छ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले गरीब के घर पहले बीमार होने पर गहने व जमीन बिक जाते थे। अब पांच लाख का आयुष्मान कार्ड पर इलाज हो रहा है। किसानों सम्मान दिया जा रहा है। आज हर गांव में पंचायत भवन बना है, जिसमे सचिव बैठ रहे हैं। पहले जिले में बत्ती रात या दिन में आती थी, आज जनरेटर शोपीस बने हैं। पूर्वाचल एक्सप्रेस से बलिया के लोग चार घंटे में लखनऊ पहुंच जा रहे है। मेडिकल कालेज व अस्पताल के सुविधाएं बेहतर होंगी। बलिया में सभी घरों में शौचालय बनवाने का काम किया, महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। जलजीवन के माध्यम से हर घर को नल से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक में नरेंद्र मोदी ने सेना को छूट दी। जवानों ने पाकिस्तानियों के सैकड़ो कैम्प उजाड़ दिए। हमारा अभिनंदन जहाज सहित पाकिस्तान में गिर गया था, लेकिन नरेंद्र मोदी के कारण अभिनन्दन ससम्मान वापस लौटे।  सूडान में गृह युद्ध चल रहा है, प्रधानमंत्री के कारण भारतीयों से भरी जहाजें आ रही हैं। देश में पंडित दीनदयाल का सपना सकार हो रहा है। कच्चे मकान वालों को पक्का मकान मिला है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago