कोरोना के बढ़ते खतरों के बीच बलिया में बेड व ऑक्सीजन का संकट !

बलिया। बलिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बेड व ऑक्सीजन की कमी से संकट गहरा गया है। कोरोना मरीजों के लिए बने एल- टू और जिला अस्पताल में तो हालत काफी दयनीय है। यहां बेड से ज्यादा मरीजों की तादात है। मुख्य चिकित्साधिकारी के तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ” एल- टू अस्पताल बसंतपुर में 55 बेड पर 55 मरीज भर्ती हैं एवं आक्सिजन पर्यपात मात्रा में उपलब्ध है।”

हालांकि सच्चाई इससे इतर है , जिले में ऑक्सीजन के अभाव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, एल-2 अस्पताल बसंतपुर में जिस प्रकार मरीज को बेड के अभाव में सीढ़ी पर बैठाकर आक्सीजन चढ़ाने की तस्वीर सामने आयी, वह डराने वाली है। सोशल मीडिया पर भी लोग लागतार एक दूसरे से मदद मांग रहे हैं। जिले में आलम ये है कि कोई भी प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीज की भर्ती नहीं ले रहा है।

वहीं संक्रमण की दहशत के बीच मौसम में हुए परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। इस बीच चिंताजनक स्थिति यह है कि तमाम ऐसे रोगी भी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनकी कोरोना रिपोर्ट तो निगेटिव है लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उनका आक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा है।

ऐसे मरीजों का सिटी स्कैन कराने के बाद कोविड की जानकारी हो पा रही है। तबतक मरीज की स्थिति बेहद खराब हो चुकी होती है। सांस लेने में दिक्कत के मामले अधिक आने से आक्सीजन की मांग बढ़ गयी है, जबकि आपूर्ति बेहद कम है। आक्सीजन सिलिंडर के लिए स्वास्थ्य विभाग से रोजाना गाड़ी मऊ जा रही है लेकिन वहां भी लोड अधिक होने के चलते आपूर्ति कम ही हो पा रही है।

ऐसे में संकट गहराने लगा है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो पिछले एक पक्षवारे में जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर का कोटा तीन गुना से अधिक हो गया। जबकि पड़ोसी जिले मऊ में भी बढ़ती ऑक्सीजन की खपत के कारण जिले में रोज 25 से 30 ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने का सिलसिला जारी हो गया। लेकिन बढ़ते सांस के मरीजों के सामने यह नाकाफी साबित हो रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago