Categories: बलिया

बलिया के श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव, बलिया द्वारा वीर लोरिक स्टेडियम बलिया में आयोजित किया गया।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र नाथ मिश्र ने किया। विश्वविद्यालय के तरफ से विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयोजक प्रोफेसर फूलबदन सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ० विवेक सिंह एवम् प्रो० अखिलेश राय रहे।

इस प्रतियोगिता की पुरुष टीम में गौरी भैया स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय सागरपाली विजेता तथा श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया उपविजेता रहे। महिला टीम में दूजा देवी महाविद्यालय, सहतवार विजेता तथा श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव उपविजेता रही। प्रतियोगिता में 5 पुरुष टीम एवं 2 महिला टीम ने प्रतिभाग किया।

अंपायर की भूमिका राजेश सिंह, अविनाश पाण्डेय बादल एवं उमेश जी रहे। जमुना राम एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंध निदेशक इं० तुषारनंद जी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने आगंतुक टीमों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के समापन पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने सभी आगंतुकों तथा टीमों का आभार व्यक्त किया।

पुरस्कार वितरण विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के संयोजक प्रोफेसर फूलबदन सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ० विवेक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्रध्यापक उपास्थित रहे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक श्री बृजेश गुप्ता ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago