‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बची लखनऊ से बनारस के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस

आज सुबह करीब दस बजे कृषक एक्सप्रेस में अचानक धुआं उठता देख यात्रियों में चीखपुकार मच गई। यह रेेल लखनऊ से बनारस के लिए चलती है। तमाम प्रयासों के बाद गाड़ी को ‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बचा लिया गया। घटना मई जिले के इंदारा जंक्शन के आउटर के पास का है। यहां बकराबाद गांव के पास यात्रियों ने ट्रेन की एक बोगी से धुआं उठता देखा और चीख पुकार मचा दी।

गाड़ी वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन के लिए किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। यहां एस7 में धुआं दिखाई दिया। यात्री तब डरे जबकि गाड़ी की स्पीड तेज हुई और आग निकलने लगी। आग देखते ही लोगों में चीखपुकार मचन लगी। अक्सर रेल हादसों से सबक लेते हुए यात्रियों ने सबसे पहले चेन पुलिंग की और इससे ट्रेन को रोका जा सका।

बकराबाद के पास गाड़ी रुकते ही लोग बोगी से इधर उधर भागने लगे। शोर इतना तेज था कि पास के गांवों तक के लोग यहां पहुंच गए। इधर किसानों और ग्रामीणों की मदद से इसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे, उधर ट्रेन स्कॉर्ट की सूचना पर आरपीएफ के लोग भी यहां जल्द ही पहुंच गए। जानकारी होते ही इंदारा जंक्शन स्टेशन अधीक्षक प्रभारी मुरली मनोहर सिंह ने तकनीकी स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गाड़ी में हुई इस घटना के चलते इसे करीब 45 मिनट देर से गंतव्य को पहुंचाया जा सका।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago