Categories: बांसडीह

बांसडीह में मंगलवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी, उल्लंघन करने पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

बांसडीह डेस्क :  नगर के बड़ी बाजार स्थित एक लॉज में साप्ताहिक बन्दी को लेकर बांसडीह व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें  सभी  व्यापारियों ने बंदी के सम्बंध में अपनी-अपनी राय रखी। तत्पश्चात सर्वसम्मति से श्रम विभाग द्वारा पूर्व में निर्धारित दिन मंगलवार को सम्पूर्ण बंदी का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारी पर नियमानुसार प्रशासन कार्यवाही करेगा। उस समय व्यापार मंडल सम्बन्धित व्यापारी की सहायता के लिए अक्षम होगा। सभी व्यापारियों ने संगठन को विश्वास दिलाया कि मंगलवार को पूर्ण रूप से बन्दी रहेगी।

वही, दवा की दुकान, सब्जी की दुकान को इस बन्दी से अलग रखा गया है। इस मौके पर विजय कुमार गुल्लर, नारायण दास अग्रवाल, श्याम बिहारी गुप्ता, विनय सोनी, शिव कुमार चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, राजेश कलवार, मदन सोनी, विजय गुप्ता सभासद, रिंकू पहलवान, मुकेश सोनी, मनोज सोनी, विष्णु गुप्ता, गौरव गुप्ता, संतोष गुप्ता, जितेंद्र रावत,

ओम नारायण सिंह, एखलाख, संतोष तिवारी, पंकज मिश्रा, शत्रुघ्न सोनी, मोहन जी कानू, गिरीश गुप्ता, ठाकुर जी वर्मा, अवनीश पटेल, अरुण कुमार सिंह, अमित सोनी, अजीत सोनी, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओम प्रकाश वर्मा मुन्नू जी एवं संचालन मनोज कुमार साहू ने किया।

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago