बलिया डीएम का निर्देश, आसानी से लोन उपलब्ध कराएं बैंक, बार-बार न दौड़ाये

बलिया: डीएम  भवानी सिंह खंगारौत ने सभी बैंकर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह सरकार की ऋण योजनाओं में पात्र लोगों को सरलता और सुगमता के साथ ऋण उपलब्ध कराएं।

लाभार्थियों को बार-बार न दौड़ना पड़े। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में बोल रहे थे। कहा कि किसानों को फसली ऋण देने और पर्याप्त संख्या में किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

बैंकों का ऋण जमा अनुपात बढ़ाए जाए। जिलाधिकारी ने कहा क्रेडिट ग्रोथ कैसे हो, इसके लिए सभी बैंक बकायदा कार्ययोजना बनाकर एक हफ्ते के अंदर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है।

यह कार्य बैंकर्स के सकारात्मक और सक्रिय सहयोग से ही सम्भव है। सभी बैंकर्स अपने-अपने क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की संभावनाओं की तलाश करें। कहा कि व्यापारी व उद्यमियों के साथ बैठक कर लें।

इनकी ऋण संबंधी जरूरतों को पूरा करें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत 10 लाख से एक करोड़ तक लोन दिया जा सकता है। इसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति के लोगों को ऋण दिया जाता है। इसके तहत पात्रों को ऋण वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं में फार्म जमा करने के बाद जल्दी भुगतान किया जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago