बलिया डेस्क : शासन की तरफ से उत्तर प्रदेश के पंद्रह जिलों में केरोसिन का आवंटन रोक दिया गया है. इन पन्द्रह जिलों में बलिया का नाम भी शामिल है. अब इस कदम के बाद गरीबो के घरों में अँधेरा छाने वाला है. आपको बता दें कि इस आदेश को लेकर खाद्य एवं रसद विभाग के अनु सचिव की तरफ से बलिया के जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है और आवशयक कार्यवाही करने को कहा गया है.
आको बता दें कि इससे पहले अमेठी में कोटे की दुकान से मिट्टी का तेल के लिए आवंटन अप्रैल, मई और जून के लिए किया गया था. लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस पर रोक लगा दी थी और केरोसिन के वितरण की इज़ाज़त नहीं दी थी. हालाँकि बाद में तमाम लोगों के प्रयास से मई महीने से जिलाधिकारी ने केरोसिन वितरण की मंज़ूरी प्रदान की.
बाद इसके दो महीनों तक केरोसिन के वितरण का काम हुआ लेकिन एक बार फिर से अब गरीबो के घरों में अँधेरा छाने वाला है. आपको बता दें कि अब खाद एवं रसद विभाग के अनुसचिव अशोक कुमार ने 15 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है.
इसमें उन्होंने केरोसिन का आवंटन जुलाई, अगस्त और सितम्बर तक के लिए स्थगित करने का आदेश दिया है. इसलिए उन्होंने जिलाधिकारियों को ज़रूरी कदम उठाने का आदेश दिया है. इन पंद्रह जिलों में अपना बलिया भी शामिल है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…