Categories: बलिया

गाजीपुर सड़क हादसे में बलिया के युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

बलिया। गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में सड़कगा हादसे में बलिया निवासी एक युवक की मौत हो गई। दरअसल चितबड़ागांव मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर भरौली स्थित धर्मकांटा के पास शुक्रवार की रात एक बोलेरो सड़क पर घूम रहे बछड़े को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा कर सड़क के किनारे पलट गयी। हादसे में बोलेरो चालक बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी निवासी बृजेश गिरी 25 की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक फेफना थाना क्षेत्र के एकवारी गांव के मठिया निवासी ब्रजेश गिरी पुत्र वंशीधर गिरी परसिया निवासी जितेन्द्र यादव की बोलेरो चलाता था। शुक्रवार की रात वह बोलेरो गाड़ी लेकर किसी काम से गाजीपुर आ रहा था। तभी वह भरौली से आगे पहुंचा था कि बछड़े को टक्कर मारते हुए विद्युत पोल से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ब्रजेश की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

हादसे की सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। आननफानन में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago