बलिया के 2 छात्रों का आईआईटी में हुआ सेलेक्शन, एक ही जगह से कर रहे थे तैयारी

बलिया डेस्क : बलिया के युवा किसी भी लिहाज़ में पीछे नहीं हैं और देश दुनिया के अलग अलग हिस्सों में रहकर वह शानदार काम कर रहे हैं. अभी हाल ही में आए यूपीपीसीएस के एग्जाम में भी हर साल की तरह इस बार भी बलिया के युवाओं ने परचम फहराया और कामयाबी हासिल की है. इस बीच जिले के दो छात्रों ने कमाल किया है.

दरअसल दोनों छात्रों आदित्य कुमार सिंह और प्रिया गुप्ता का सेलेक्शन आइआइटी में हो गया है. देश स्तर पर आदित्य ने 871 रैंक हासिल की है वहीँ प्रिया गुप्ता ने 3500 वां स्थान हासिल किया है. इनकी इस कामयाबी से पूरे इलाके में ख़ुशी की लहर है. आपको बता दें कि आइआइटी में सफलता हासिल करने वाले यह दोनों छात्र मनस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के हैं.

विज्ञापन

प्रिया गुप्ता के पिता का नाम है प्रदीप गुप्ता जोकि नवकागांव के रहने वाले हैं. आदित्य सिंह ने लखनऊ में 27 सितंबर को एग्जाम दिया था और बीते कल यानी सोमवार को उनका रिज़ल्ट आया है. इसके बाद एक तरफ जहाँ दोनों के घर वालों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है. उनके घरों में बधाई देने वालों को तांता लगा है.

इसके अलावा प्रबंधक डा.अरुण प्रकाश तिवारी समेत प्रधानाचार्य चंद्रमोहन मिश्र और तमाम वरिष्ठ टीचरों ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दिया और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago