बलिया की सुरभि श्रीवास्तव का प्रदेश लोक सेवा परीक्षा में चयन

बलिया डेस्क: जनपद के सिकन्दरपुर तहसील अंतर्गत बघूडी गांव की निवासी सुरभि श्रीवास्तव ने सहायक वन अधिकारी बनकर सिर्फ अपने माँ-बाप का ही नही बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। सुरभि ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा परीक्षा और सहायक वन अधिकारी की परीक्षा को उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में उन्हें 40वां स्थान प्राप्त हुआ है।

सुरभि श्रीवास्तव के पिता के नाम अशोक श्रीवास्तव है जो, गोरखपुर रेलवे मे टी टी हैं। जिनके चार बच्चों मे छोटी पुत्री सुरभि श्रीवास्तव ने सहायक वन अधिकार हेतु परीक्षा मे 40वा स्थान प्राप्त किया है। सुरभी एल.डी.कालेज की छात्रा रही है नेट की परीक्षा पास कर मध्यप्रदेश मे उच्च शिक्षा आयोग मे असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप मे चयनित हो चुकी है।

सुरभी ने इस सफलता के बाद मीडिया को बताया की उनका लक्ष्य आईएएस बन कर देश की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं माता इंदु श्रीवास्तव को देती है जो कि बलदाऊ जी सरस्वती इंटर कालेज बघूडी बलिया में प्रधानाध्यापिका है। सुरभि श्रीवास्तव की बड़ी बहन डॉ अभिलाषा केजीएमसीयू लखनऊ से पीजी कर रही है उनके बड़े भाई अभिनव चित्रांश व्यवसायी है।

सतीश

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago