Categories: बलिया

बलिया के सुधीर ने लहराया परचम, अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बलिया के सुधीर सक्सेना ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। सुधीर ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता किक बॉक्सिंग एसोसिएशन चैन्नई के तत्वाधान में 18 से 22 अगस्त तक नेहरू इंडोर स्टेडियम चेन्नई तमिलनाडु में आयोजित हुई थी।

सुधीर ने इससे पहले इटली में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया और उज्बेकिस्तान में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। उनकी इस सफलता का श्रेय स्पोंसर ओपन मूव टोटल सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दिलबाघ को जाता है। सुधीर की इस सफलता पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग के प्रेजिडेंट संतोष अग्रवाल उन्हें बधाई दी है।

एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे सुधीर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ लोहा लेते हुए भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग में भारत की पहुंच दुर्लभ है। ऐसी प्रतियोगिता के लिए सुधीर ने जी तोड़ मेहनत कर विश्वस्तर पर देश का परचम लहराया।

12 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर आज भी खेल के प्रति लगनशील और देश के लिए समर्पित उदाहरण के रूप में संघर्षरत हैं। विभिन्न देशों में भारत का परचम लहराते आए सुधीर के बारे में भारत के किक बॉक्सिंग के कोच कुलदीप चौधरी का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचो का कोई जवाब नहीं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago