बलिया के शंकर कुमार को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में भी हुए चयनित

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया गया है साथ ही उनका चयन षष्ठम कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर हुआ है।

शंकर कुमार रावत बलिया के शिक्षा क्षेत्र गड़वार के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां पर बतौर प्रभारी प्रधानाध्यपक के पद पर तैनात हैं। शंकर कुमार विलक्षण प्रतिभा के धनी है और शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा बेहतर काम करते आए हैं।

सोमवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार में राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के 75 शिक्षक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के 19 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बलिया से शंकर कुमार रावत ने यह पुरस्कार जीता।

शंकर कुमार रावत ने कहा कि यह पुरस्कार भले ही व्यक्तिगत तौर पर मुझे मिला परन्तु यह मात्र मेरा नहीं, अपितु बेसिक शिक्षा परिषद बलिया का है। शंकर रावत ने खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, बबलू रावत, अजय कुमार, रविशंकर प्रसाद, अरूण शाह, दीपक गुप्ता, दिलीप कुमार राम तथा अपने समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

24 अगस्त को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में भी शंकर कुमार रावत चयनित हुए हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 150 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 50 शिक्षक इस प्रतियोगिता में चयनित हुए। बलिया से इस प्रतियोगिता में शंकर कुमार रावत और हरिकृष्ण पाण्डेय ने प्रतिभाग किया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago