नहीं रहे बलिया के वरिष्ठ अधिवक्ता शमसुज्जमा, आज शाम किए जाएंगे सुपुर्द ए खाक

बेलथरा रोड डेस्क :बलिया के मशहूर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं क्रिमनल बार के सदस्य शमसुज्जमा का आज सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. शमसुज्जमा के बेटे आबान हसन ने बताया कि उन्हें आज शाम 7 बजे फरसाटार में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा .

उनके निधन से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. बेलथारा रोड के ग्राम फरसटार के रहने वाले अधिवक्ता शमसुज्जमा ने शिबली कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी. उन्होंने इलाहाबाद VLP इंटर कॉलेज से हाई स्कूल और इंटर किया था. वहीँ 1983 से वे बलिया सिवल कोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस रहे थे.

उनके बेटे आबान हसन ने बताया कि आज सुबह 5 बजे अचा नक उनकी तबीयत ख़राब हुई और बिगड़ती चली गयी. उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. उन्होंने बताया कि वहीँ आज सुबह करीब 6 बजे वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए. उनकी उम्र 65 साल थी. इस उम्र में भी वह काफी फिट थे.

इसके अलावा वह इलाके के सोशल कार्यों में भी लगे रहे. हमेशा सोचित वंचितों के लिये आवाज उठाते रहे हैं. बलिया खबर पोर्टल के भी बड़े प्रशांशक थे. उन्होंने यूँ चले जाने का सभी को अफ़सोस है. सभी उनके कामों को याद कर रहे हैं. दूसरों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago