बलिया के संतोष श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य

बलिया : बलिया के रहने वाले संतोष कुमार श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य बनाए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने संतोष कुमार श्रीवास्तव को आयोग के सदस्य के रूप में शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया।

बता दें की इससे पहले संतोष कुमार श्रीवास्तव कुशीनगर के जिला जज से रिटायर हुए हैं। एचजेएस संवर्ग से न्यायिक सेवा में आए थे। वह इलाहाबाद में प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश भी रहे। अब आयोग में सदस्यों की संख्या सात हो गई है।

मूल रूप से बलिया के सिकन्दपुर के बधुड़ी गांव निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव का वाराणसी में भी आवास है। आयोग में वैसे तो आठ सदस्यों का प्रावधान है। लेकिन पिछले महीने एक सदस्य पीके सिंह के रिटायर होने के बाद से दो पद खाली चल रहे थे।

एक और रिक्त पद पर चयन की कार्यवाही चल रही है और एक महीने में नया सदस्य मिलने की उम्मीद है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर संतोष कुमार श्रीवास्तव को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago