बलिया की रिया मिश्रा ने शतरंज प्रतियोगिता में जीत का बजाया डंका, बनीं चैंपियन

लखनऊ। यूपी शतरंज खेल संघ द्वारा आयोजित ऑनलाइन शतरंज चयन प्रतियोगिता में बलिया की रिया मिश्रा महिला अंडर-18 वर्ग में चैंपियन बनीं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया  की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा और संजय कपूर की देखरेख में दो और तीन जून को अंडर-18 स्टेट शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

जिले से रिया मिश्रा ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दो दिन में कुल पांच राउंड खेले गए। वहीँ पुरुष अंडर-18 वर्ग में मैनपुरी के नारायण चौहान चैंपियन बनें। ओपन कैटेगरी में नारायण ने 4.5 अंक हासिल किए जबकि वाराणसी के ऋषि सिंह और गाजियाबाद के माणिक्य नेगी ने 4-4 अंक के साथ टाई-ब्रेक स्कोर के कारण क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला अंडर-18 में बलिया की रिया मिश्रा ने 5 अंक, गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने 4 अंक के साथ दूसरा और गाजियाबाद की अनन्या जैन ने (3 अंक) दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 ओपन वर्ग के पांचवें और अंतिम दौर में पहले बोर्ड पर माणिक्य नेगी और नारायण चौहान के बीच फ्रेंच डिफेंस ड्रॉ पर समाप्त हुआ। पृथ्वी सिंह और अर्णव धमीजा दूसरे बोर्ड में भिड़ गए जिसमें अर्नव विजयी हुए। तीसरे बोर्ड में वाराणसी के ऋषि सिंह ने लखनऊ के मेधांश सक्सेना को 66 चालों में हराया।

महिला अंडर-18 ग्रुप के पांचवें और अंतिम दौर में रिया मिश्रा ने पहले बोर्ड पर खेल रही सान्वी अग्रवाल को हराया।
दूसरे बोर्ड में शुभी गुप्ता ने अनन्या जैन को हराकर 4 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि अनन्या जैन तीसरे स्थान पर रहीं। इन आयु वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 9-11 जून तक होने वाली अंडर-18 ओपन एज ग्रुप एवं बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से भाग लेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago