जिले का गौरव: बलिया के दो मेधावी छात्र सेना में लेफ्टिनेंट बने

बलिया। जनपद के होनहार छात्र जिले का हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। बीपीएससी में कई युवाओं के सफलता हासिल करने के बाद अब बलिया के भोजपुर के रहने वाले आशीष कुमार सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बचपन से ही होनहार आशीष ने प्रारंभिक शिक्षा नेवी पब्लिक स्कूल को चीन से पूरी की। आशीष का चयन 2017 में ही टीईएस 37 में हुआ फिर चार साल की ट्रेनिग के बाद भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल कर लिए गए। ट्रेनिग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से उन्हें गोल्ड मेडल मिला।

इतनी कम उम्र में सेना में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर आशीष ने पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। वहीं जनपद के एक और मेधावी छात्र मोहित ओझा भी सेना में भर्ती हो गए हैं। मोहित सेना में लेफ्टिनेंट जैसे महत्वपूर्ण अधिकारी बने हैं। शनिवार को आइएमए, देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद मोहित के कंधे पर लेफ्टिनेंट पद की पिपिंग सजा दी गई। मोहित के पिता राकेश ओझा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के तहत वे आइएमए नहीं जा पाए, लेकिन आज उन्हें बेटे पर गर्व है।

उन्होंने बताया कि ओझा परिवार की यह चौथी पीढ़ी है जो सेना में सेवा के लिए पहुंची है। बकौल राकेश इससे पहले मोहित के परदादा धनेश्वरनाथ ओझा, दादा गजाधर नाथ ओझा, चाचा बृजेश ओझा सेना में सेवाएं दे चुके हैं। मोहित को पहली पोस्टिंग अमृतसर में मिली है। उन्हें आर्टिलरी में तैनाती मिली है। मोहित ने दसवीं तक की पढ़ाई बलिया के होली क्रॉस स्कूल से की। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चले गए।

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, दिल्ली में 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही मोहित ने प्रवेश परीक्षा दी और सलेक्ट हो गए। तीन वर्ष की पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद मोहित सैन्य अफसर बनकर निकले हैं। मोहित ने अपनी सफलता का श्रेय पिता को दिया। उन्होंने कहा कि पिता की इच्छा थी कि वे एक सफल इंसान बने। चूंकि बचपन से ही घर में वर्दी का महत्व देखा था, इसलिए फौज में अफसर बनने की ख्वाहिश थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago