Categories: बलिया

बलिया का अफसर बेटाः IAS बनकर पहली बार जनपद पहुंचे अतुल, स्वागत में उमड़ी भीड़

बलियाः यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर आईएएस बने अतुल मौर्य बलिया पहुंचे। उनके जनपद पहुंचते ही लोगों का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। जनपद आए अफसर बेटे को लोगों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। कई लोग अतुल के साथ फोटो खिंचाने बेताब दिखे। अतुल का गर्मजोशी से स्वागत कर कई जगह सम्मान भी किया गया।

इस दौरान आईएएस अतुल के स्वागत के लिए जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मनोज कुशवाहा, कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष विनायक मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख बड़ेलाल मौर्य, डॉ सुधांशु शेखर, टीडी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मौर्य, छात्र नेता वेदप्रकाश सहित सैकड़ों लोग पहुंचे।

साथ ही रेलवे स्टेशन पर वीआईपी गेस्ट हाउस में भी अतुल का जोरदार स्वागत हुआ। राजनीति से जुड़े लोग और अधिकारी भी अतुल का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य शिवकुमार सिंह कौशिकेय, विजय कुमार गुप्ता, विनय कुमार, डीसीआई राजेन्द्र प्रसाद, डीसी अनिल पासवान, वाणिज्य निरीक्षक अशोक कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर लल्लन चौधरी, गुड्डू सिंह आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बांसडीह में नेता प्रतिपक्ष के पुत्र रंजीत चौधरी, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, राणा प्रताप यादव दाढ़ी, अतुल सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, रमेश वर्मा आदि ने भी अतुल का माला पहनाकर स्वागत किया।UPSC की परीक्षा में हासिल किया 414वां रैंक- अतुल मौर्य डुमरिया गांव के निवासी है। उनके पिता का नाम कुबेरनात वर्मा है, जो रिटायर्ड शिक्षक हैं। अतुल ने आदर्श शिशु निकेतन डुमरिया से प्राथमिक शिक्षा हासिल की है। उन्होंने छटवीं से लेकर दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई नागाजी सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पूरी करने के बाद रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज लखनऊ से 12वीं पास किया।

अतुल वर्तमान में नोएडा पावर ग्रिड में बतौर सीनियर मैनेजर कार्यरत हैं। इन्होंने यूपीएससी-2020 की परीक्षा 414वां रैंक हासिल की थी। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों व शुभचिंतकों को देते हुए अतुल ने कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। धैर्य के साथ परिश्रम करने की बजाय युवा जल्द सफल होने की ललक में शार्टकट का सहारा लेने लग रहे हैं। यह उचित नहीं है। सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी से धैर्य के साथ तैयारी करें, सफलता निश्चित मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago