Categories: बलिया

बलिया का लाल बना लेफ्टिनेंट, पूरे जिले में खुशी की लहर

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद 456 युवा सेना में अफसर बन गए। इन अफसरों में बलिया का लाल भी शामिल हैं। बलिया के सौहांव विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा चौरा के निवासी अनुराग सिंह भी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस सफलता से परिवार गौरवान्वित है, वहीं जनपद में भी खुशी की लहर है।

बता दें कि लेफ्टिनेंट अनुराग सिंह के पिता लक्ष्मण सिंह भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वो 2018 में ही कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए। पिता ने सिपाही से कैप्टन तक का सफर प्रमोशन के जरिए तय किया, वहीं बेटे ने पिता से प्रेरणा लेकर मेहनत की और पहली ही परीक्षा में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर लिया।

लेफ्टिनेंट अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा 1 से 12वीं तक केंद्रीय विद्यालय मेरठ में हुई। अनुराग ने यह साबित कर दिया कि अगर लगन और मेहनत से पढ़ाई की जाए तो कोई भी परीक्षा और किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। महज 22 वर्ष की उम्र मे अनुराग ने अपने घर से तैयारी करके इस मुकाम को हासिल कर लिया। वर्ष 2020 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की।

उसके बाद उनका पुणे में तीन साल तक प्रशिक्षण चला। साल भर उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में कठिन प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शनिवार को पासआउट होकर अनुराग लेफ्नेिंट बन गए। उनके सैन्य अफसर बन जाने पर गाँव में खुशी का माहौल है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह और मां रेखा सिंह काफी ज्यादा खुश हैं। गाँव के घर पर रह रहे उनके चाचा जयराज सिंह और राम रूप सिंह ने बताया की दिनभर बधाई देने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है। पहचानने वाले लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। लेफ्टिनेंट बने अनुराग सिंह के पिता कैप्टन लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हमारे बेटे ने अपने दादा स्वर्गीय राम इकबाल सिंह जी के सपने को साकार किया है। क्योंकि अनुराग के दादाजी हमेशा कहते थे कि अनुराग अपने पिता से भी एक दिन बड़ा आदमी बनकर दिखाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago