यूपी अंडर-25 क्रिकेट टीम में बलिया के ‘ईशान’ का हुआ सेलेक्शन, हरियाणा से होगा पहला मैच

बलिया। पूर्वांचल का जिला बलिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। रसड़ा क्षेत्र के रहने वाले ईशान का उत्तर प्रदेश के अंडर-25 के क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। प्रदेश की क्रिकेट टीम में चयनित होने पर ईशान के घर पर बधाईयां देने का तांता लगा रहा।

उत्तर प्रदेश के अंडर-25 के क्रिकेट टीम में चयन होने बाद ईशान इस समय टीम के साथ हरियाणा में मैच खेलने के लिए रवाना भी हो चुके हैं। बता दें ईशान गोयल रसड़ा क्षेत्र के कुरेम (कोटिया) गांव के मूल निवासी हैं। ईशान के पिता डा. कमलेश गोयल रेल मंत्रालय में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत है और मां डॉ. संजना गाजियाबाद में चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

ईशान का लक्ष्य देश के लिए क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करना है। इनके चाचा जितेन्द्र गोयल, संतोष गोयल, विनय गोयल, हर्ष देव और परिवारिक मित्र कौशल गुप्ता ने बताया कि बचपन से ही ईशान को क्रिकेट में रुचि है और जब भी गांव आते हैं तो उनकी क्रिकेट के प्रति लगाव देखते ही बनता है। बलिया के पूर्व क्रिकेटर विजेन्द्र सिंह का भी मार्ग दर्शन मिलता रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago