ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर अलर्ट पर बलिया का स्वास्थ्य विभाग, इन लोगों पर रखी जाएगी निगरानी

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रिया में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन मिला है। जिसे काफी घातक बताया जा रहा है। इस नए वेरिएंट को लेकर अब बलिया स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। देश के अन्य हिस्सों से और विदेशों से आने वाले लोगों पर खास नज़र रखी जा रही है।

नए वेरिएंट से होने वाले खतरे को देखते हुए शासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिसके बारे में बात करते हुए सीएमओ डॉक्टर तन्मय कक्कड़ ने बताया कि ज़िले में बाहर से आने वाले सभी लोगों पर नज़र रखने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की जाएगी।

इसके साथ ही आशा व एएनएम विदेशों से आने वाले लोगों की पहचान करेंगी। वही जिन राज्यों में कोरोना केस बढ़ रहे हैं, वहाँ से बलिया आने वाले व्यक्तियों पर भी विशेष नज़र रखी जायेगी। ईधर बलिया में कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। लेकिन रविवार को गति थोड़ी धीमी नज़र आई। रविवार के दिन कुल 275 केंद्रों पर 16 हज़ार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि एक दिन पहले शनिवार को करीब 20 हज़ार लोगों का टीकाकरण किया गया था। वहीं ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक जनपद में 21.63 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। सीएमओ का कहना है कि वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।

वहीं भारत के कुछ राज्यों केरल, राजस्थान, उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इससे ज़िले में भी कोरोना केस बढ़ने का खतरा है। लेकिन महामारी की आशंका को देखते हुए अभी भी जांच बेहद कम हो रही हैं। इस समय केवल 1 से डेढ़ हजार जांच ही प्रतिदिन हो रही है। जो कि चिंता का विषय है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago