शासन के टारगेट पर बलिया के ईओ, जल्द हो सकता है तबादला !

बलिया डेस्क :  इन दिनों बलिया नगर पालिका परिषद के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा सुर्खियों में छाए हुए हैं। चेयरमैन और ईओ विवाद अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। ये प्रकरण मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल तक पहुंचने के बाद मामला हाईकमान तक पहुंच गया है। सूत्र की मानें तो ईओ के तबादले की फाइल शासन तक पहुंच चुकी है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं जोरशोर से है।

विगत दिनों नपा के चेयरैमन अजय कुमार समाजसेवी ने ईओ से अपने आपको खतरा बताया था।जो में सुर्खियों में रहा। वैसे ईओ का बलिया में तीन साल अक्टूबर माह में पूरे होने जा रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि ईओ और चेयरमैन में विवाद गहराता जा रहा है। जबकि एक समय में चेयरमैन और ईओ के बीच दामन-चोली का रिश्ता था।

लेकिन वक्त ने करवट लिया और आज दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हैं। पिछले वर्ष जून माह में ईओ का तबादला गैरजनपद हो चुका था और उनकी जगह ईओ इंदू प्रकाश मिश्र ने बलिया में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया था। जबकि चेयरमैन ने ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा को बलिया नगर पालिका से कार्यमुक्त नहीं किया था, लेकिन तत्कालीन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत के निर्देश पर ईओ श्री मिश्र को नगर पालिका का चार्ज मिला था।

कुछ दिनों के बाद ईओ का तबादला शासन ने रोका और उन्हें फिर बलिया की कमान सौंप दी गई। कुछ माह तक ईओ और चेयरमैन के बीच अच्छे रिश्ते रहे। लेकिन लॉकडाउन के बीच दोनों के रिश्तों में तल्खी आ गई। इसके पीछे माना गया कि विकास कार्य का भुगतान के संदर्भ में चेयरमैन ने फाइल पर दस्तखत करने से मना कर दिया।

आखिर क्या वजह रही कि विकास कार्य की भुगतान की फाइल चेयरमैन के टेबल से लौट गई। बहरहाल जो भी हो इन दिनों नगर पालिका परिषद बलिया में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। ईओ के विरोध में जहां चेयरमैन है, वहीं कर्मचारी व बाबू भी लामबंद है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago