बलिया के डॉ. अखिलेश सिंह बनें रज्जू भैय्या यूनिवर्सिटी के कुलपति

बलिया डेस्क : बलिया के रहने वाले डॉ. अखिलेश कुमार सिंह को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय प्रयागराज का कुलपति नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से की गई है।

राजभवन ने एक आदेश जारी कर ये जानकारी दी। आदेश में कहा गया है कि जिस तारीख से डॉ. अखिलेश कुमार सिंह प्रयागराज स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे, उस तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक वह कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। वो सोमवीर को पदभार ग्रहण करेंगे।

डॉ. अखिलेश कुमार सिंह अभी तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। डॉ. अखिलेश को रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय का कुलपति तब बनाया गया जब प्रो. संगीता श्रीवास्तव के जाने के बाद ये पद रिक्त हो गया था। प्रो. संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति बनाया गया है।

कौन हैं डॉ. अखिलेश कुमार सिंह?
डॉ. अखिलेश कुमार सिंह मूलरूप से बांसडीह के दवनी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक पढ़ाई गांव से की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई गोरखपुर यूनिवर्सिटी के टीडी कॉलेज से 1984 में पूरी की। 1986 में वो इंदौर पहुंच गए। यहां देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमएड, एमफिल और पीएचडी की अपाधि हासिल की। फिर 1991 में वो एजुकेशन मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हो गए। यहां उन्हें सेंटर का निदेशक भी बनाया गया।  वहीँ इस खबर के आने के बाद  उनके गावं शीतल दवनी के साथ साथ पुरे जिले में हर्ष का माहौल है । गावं के ही इंजिनियर आशीष सिंह गप्पूउ ने बताया कि अखिलेश का जी का कुलपति बनना हमारे लिए गर्व की बात है। आदरणीय डॉ अखिलेश सिंह जी के लिए उनके गावं में आगमन पर एक स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago