बलिया की देवरानी-जेठानी ने क़ायम की मिसाल, एक साथ पास की पीसीएस की परीक्षा

बलिया डेस्क : आपने देवरानी-जेठानी की तू-तू, मैं-मैं के किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन क्या कभी देवरानी-जेठानी को एक साथ कामयाबी के शिखर तक पहुंचते देखा है। नहीं देखा तो बलिया आ जाइये और डा. ओम प्रकाश सिन्हा की बहुएं शालीनी श्रीवास्तव व नमिता शरण से मिल लीजिए। इन दोनों ने एक साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा -2018 में उत्तीर्ण किया है।

परीक्षी उत्तीर्ण करने के साथ जेठानी शालिनी श्रीवास्तव का जहां प्रिंसिपल, वहीं देवरानी नमिता शरण का पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर चयन हुआ है। ये दोनों सिकन्दरपुर क्षेत्र के बनहरा निवासी स्व. रामबड़ाई लाल की पौत्र बहुएं हैं। इनकी इस कामयाबी के बाद इलाके में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि डा. ओम प्रकाश सिन्हा की बहुओं ने पीसीएस में चयनित होकर इलाके का नाम रौशन किया है।

जेठानी शालिनी के पति का नाम डा. सौरव कुमार है, जो उदयपुर विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। जबकि नमिता शरण के पति शिशिर कुमार सिन्हा हैं, जो कैनरा बैंक में अधिकारी हैं। शालिनि व नमिता ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने-अपने पति व ससुर को दिया है। इनका कहना है कि पति और ससुराल के सपोर्ट के बग़ैर इनके लिए ये लक्ष्य पाना मुमकिन नहीं था।

इसके पहले नमिता का बिहार सरकार में जिला प्रोवेशन अधिकारी और प्रदेश में जिला खाद्य विपणन अधिकरी के पद पर भी चयन हुआ था। उन्होंने 2017 में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस बार उन्होंने ज़्यादा लगन के साथ मेहनत की और नतीजे में यूपीपीएससी पीसीएस- 2018 की परीक्षा में 18वीं रैंक हासिल कर ली। पीसीएस बनने से पहले नमिता इलाहाबाद बैंक में भी अपनी सेवा दे चुकी हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

11 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago