बलिया की बेटी रीवा राजभर का IIT दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ चयन

बलिया के​​​​​ सिकन्दरपुर क्षेत्र के जमुई गांव निवासी रविअंश कुमार राजभर की होनहार बेटी “कुमारी रीवा” का चयन भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली (IIT) में रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। रीवा शुरू से ही पढ़ने में होनहार थीं। उनकी प्राथमिक शिक्षा भारतीय विद्यापीठ प्ले वे स्कूल सिकंदरपुर से हुई। जबकि सेकेण्डरी शिक्षा ज्ञानकुंज अकादमी बंशी बाजार बलिया से हुई। रीवा की इस कामयाबी से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

कुमारी रीवा का कहना है कि मेरे लिए ये बेहद खुशी का पल है, पूरा परिवार बेहद खुश है। कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। अपने गोल को अचीव करने के लिए लगातार मेहनत करते रहें। सफलता खुद व खुद आपके पास आएगी। उन्होंने आगे कहा, आपको परिश्रम का फल जरूर मिलेगा।  इस मुकाम पर पहुंचने के लिए मेरे माता पिता व गुरुजनों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वहीं रीवा के माता पिता जो कि अपना खुद का निजी विद्यालय चलाते हैं, कुमारी रीवा भी इस विद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं।

रेव्व के पिता ने बताया, रीवा बचपन से ही किताबों में डूबी रहती थी तथा कहीं बेवजह घूम फिर कर अपना समय व्यर्थ नहीं करती थी। वह हर समय अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगती थी। बहुत ही मेहनत और लगन से पढ़ाई करती थी, तथा हमेशा ये बात कहती थी कि मुझे कुछ अलग और बड़ा काम करना है। आज रीवा की मेहनत और लगन रंग लाई है, जिसका हम दोनों पति-पत्नी को गर्व है कि हमारी बिटिया ने अपनी मेहनत और शिक्षा के बदौलत हमारा मान बढ़ाया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago