Categories: बलिया

बलिया- बाढ़ प्रभावितों के लिए युवा चेतना बना मददगार, पीड़ितों को लगातार बाँट रही राहत किट

बलिया। जिले में बाढ़ के कहर के बीच युवा चेतना लोगों को राहत देने का काम कर रहा है। बलिया रेपुरा, हरिहरपुर, बसरिकापुर सहित दर्जन भर गांवों में युवा चेतना ने राहत किट का वितरण किया। नाव के माध्यम से डोर टू डोर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राहत किट का वितरण किया। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना हर वंचित और जरुरतमंद के साथ खड़ी है हमारा लक्ष्य है सेवा।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो संकट में हो उसके लिए युवा चेतना का दरवाज़ा खुला है। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बलिया सहित पूर्वांचल भर में हम लोगों के बीच सेवा कार्य चला रहे हैं। रोहित कुमार सिंह ने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बलिया और पूर्वांचल के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हैं। विपदा के समय का उपयोग राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए नहीं करना चाहिए

बल्कि लोगों को आगे आकर ज़रूरतमंद लोगों के सेवा में लगना चाहिए। युवा चेतना पूरी सक्रियता के साथ लोगों के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर मोहन सिंह, बैजू राय, राहुल यादव, देवेश राय, आशीष चौबे, जितेंद्र पासवान आदि उपस्थित रहे।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago