Categories: बलिया

बलिया: संपूर्ण समाधान दिवस पर युवक ने अधिकारियों के सामने खुद को मारा चाकू

बलिया के बांसडीह में संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे युवक ने एसपी और डीएम के सामने ही खुद को चाकू मार लिया। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। एसपी ने कूदकर किशोर को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक जख्मी हो चुका था। उसे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

बताया जा रहा है कि युवक का अपने पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा था। कई बार वो इसकी शिकायत कर चुका था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी, इसके बाद अक्रोषित होकर युवक ने ये कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक, पिंडहरा निवासी 19 वर्षीय सनोज गोंड ने पट्टीदार में 2/3 लोगों से मिलकर जमीन खरीदी थी। रास्ते और छज्जे का विवाद चल रहा था। शिकायत हो रही थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही थी। शनिवार को युवक संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर सनोज अपनी मां के साथ पहुंचा। उसने कहा कि इस बार इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगा।

अधिकारियों के कुछ कहने से पहले ही युवक ने चाकू निकाल लिया और अपने ऊपर उससे हमला कर दिया। मौके पर मौजूद एसपी देव रंजन वर्मा ने कूदकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो जख्मी हो चुकी था। आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा था।

एसडीएम का कहना है कि पिछली शिकायत पर छज्जे का निर्माण रुकवाया गया था। डीएम ने बताया कि मामला छज्जा विवाद से जुड़ा है, इससे पहले थाना अध्यक्ष ने पीड़ित को आश्वासन दिया था कि समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज युवक शिकायत पत्र के बीच में चाकू छिपा कर लाया था। उसका इलाज किया जा रहा है, युवक की हालत स्थिर है। डीएम ने कहा कि अधिकारीयों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago