बलिया- भयंकर बिजली कटौती पर युवाओं ने बिजली विभाग के ख़िलाफ़ पावर हाउस पर दिया धरना

बलिया । जिले के ग्रामीण से लगाये शहरी इलाकों में में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसका कुछ भी पता नहीं है। दिन हो या रात दोनों समय में यह बिजली इस भीषण गर्मी में घर के बच्चों से लेकर बुजर्गों और महिलाओं को खूब रूला रही है। गांव के लोग बताते हैं कि विभाग जर्जर संसाधन नहीं बदल रहा है। इसलिए ही ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसी को लेकर  सोमवार बांसडीह पावर हाउस पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में लोगों एकदिवसीय धरना दिया।

धरना में बैठे अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि 2014 से अब तक लगातार आंदोलन करने के बाद भी बांसडीह नगर सहित बांसडीह क्षेत्र के समस्या दूर नहीं हुई रोज तार टूटता जा रहा है पर कुछ सुनवाई नही हो रहा पिछले आमरण अनशन पर बिजली विभाग द्वारा हमारी मांगो को पूरा किया कहा कि जल्द से जल्द आपकी मांग पूरी कर दी जाएगी लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

सत्यम ने कहा कि अगर 10 दिनों में हमारी मांगो पर समाधान नही हुआ तो अब गांधीवादी छोड़ भगत सिंह का रूप लिया जाएगा।  धरने पर आए बांसडीह SDO आर के यादव , JE आलमगीर व संजय यादव ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आपकी मांगो को पूरा कराने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर राकेश मिश्र,दिग्विजय सिंह ,पंकज उपाध्याय,विवेक गुप्ता,राणा सिंह,राजा सिंह,सुभम सिंह,कल्लू सिंह,अजय सूर्यवंशी,छोटू खान,सत्यम कुमार,अवनिश तिवारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago