Categories: बलिया

बलिया के युवक की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बलिया के जेठवार के रहने वाले युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत हो गई। रविवार देर रात जब मृतक का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक जेठवार गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद खरवार पुत्र मानिक चंद भांटी गांव निवासी ठेकेदार राजेश पासवान 14 युवकों के साथ 22 जनवरी को राजकोट कमाने गया था। विनोद की पत्नी प्रतिभा का कहना है कि विनोद ने होली के एक दिन पहले सात मार्च को किसी के मोबाइल से उसे फोन कर बताया था कि उसकी दूसरे गुठ के लोगों ने अनबन हो गई है।

इसके बाद से विनोद मोबाइल बंद हो गया। पत्नी राजकोट साथ में गए राजा बाबू, दिनेश व ठेकेदार राजेश पासवान से वह बार-बार अपने पति के बारे में जानकारी लेती रही। उन लोगों ने यही बताया कि उसका पति गांव के लिए निकला है। लेकिन विनोद घर नहीं पहुंचा। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने विनोद के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने चार दिनों के बाद विनोद के शव को पहाड़ी के नीचे खाई से बरामद किया। ठेकेदार राजेश पासवान रविवार देर रात विनोद का शव लेकर जेठवार गांव पहुंचा। पत्नी का आरोप है कि ठेकेदार व दो अन्य युवक राजा बाबू वह दिनेश बार-बार उससे झूठ बोलते रहे। उसने कठोर कार्रवाई की मांग की है। विनोद खरवार जनवरी महीने में खिचड़ी का त्योहार मनाने के लिए राजकोट से घर आया ता। पत्नी प्रतिभा ने बताया कि अब वह वहां जाना नहीं चाहते थे, लेकिन ठेकेदार 22 जनवरी को लेते गए। वहां जाने के बाद किसी अन्य गुट के लोगों से कहासुनी होने के बाद उन लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी।

मृतक अपने पीछे बेटी सानिया (16), पुत्र कृष (14) और  दो जुड़वा बेटियां प्रिया और कुसुम (9) को छोड़ गया है। अब परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। इधर ठेकेदार राजेश पासवान ने बताया कि राजकोट पुलिस ने 14 युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कंपनी का कहना है कि कंपनी के अंदर कोई घटना नहीं घटित हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago