Categories: बलिया

बलियाः दोस्त को स्टेशन छोड़कर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

बलिया में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रेलवे स्टेशन से अपने दोस्त को छोड़कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक ढेंकवारी नगरा निवासी अभय पांडेय, मनिराम व डूमाडांड निवासी पिंटू यादव जिगरी दोस्त थे। अभय दिल्ली में नौकरी करते हैं। इन्हें दिल्ली जाने के लिये बलिया से ट्रेन पकड़ना था। तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बलिया गये थे। वहां से अभय को ट्रेन पर बैठाने के बाद पिंटू व मनिराम बाइक से घर वापस लौट रहे थे।

दोनों गड़वार के पास बलिया मोड पर पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सड़क किनारे खेत में पलट गई। इसमें डूमाडांड थाना नगरा निवासी पिंटू यादव 28 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक मनिराम घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला  चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को आवश्यक कार्यवाही के पश्चात अन्त्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सेना में भर्ती होने के लिये तैयारी कर रहा था। युवक की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago