बलिया। रायबरेली में हुए दर्दनाक हादसे में बलिया के युवक की मौत हो गई। वह ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर घूमने चला गया। अचानक ट्रेन आ गई और युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
बता दें कि बलिया जिले के मुनि छपरा थाना रेवती निवासी राहुल मिश्रा (27) क्षेत्र में एक कार के शोरूम में सर्विस मैनेजर के पद पर तैनात था। गंगागंज रेलवे स्टेशन के नजदीक वह परिवार के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता था।
सोमवार देर शाम ड्यूटी से घर लौटकर आया और करीब 7 बजे घर से निकलकर स्टेशन की ओर टहलने चला गया। इस दौरान ट्रैक पर अचानक ट्रेन आ गई लेकिन राहुल को उसकी आवाज सुनाई नहीं दी। राहुल ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया हादसे की। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…