Categories: बलिया

बलियाः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया में दर्दनाक हादसा सामने आया जहां सिकंदरपुर के कठौड़ा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अशोक यादव है। जो कि महरों गांव के पास सामान लादने के लिए वाहन पर चढ़े थे। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और घायल हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सीएचसी के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अशोक यादव  मंगलवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ पर समीप  महरों गांव के समीप कुछ लादने के लिए पिकअप के ऊपर चढ़ा हुआ था। कि अचानक नीचे लटक रहे 11000 हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने गहनता से जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago