बलिया में दोकटी थाना क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां हृदयपुर गांव के एक युवक ने गृह कलह के चलते रविवार शाम फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि पवन माली (25) पुत्र स्व. शम्भूनाथ माली बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब 20-25 दिन से अपने गांव आया था। रविवार को पवन अपने कमरे में था, उसकी पत्नी बाहर थी। जब काफी देर तक पवन बाहर नहीं आया तो पत्नी दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
इसके बाद पत्नी ने पड़ोसियों को आवाज दी और उनकी मदद से दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई क्योंकि पवन पंखे के हुक से लटका हुआ ता। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी लालगंज परमानन्द त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के फांसी लगाने का मामला लग रहा है। कारण पारिवारिक कलह लग रहा है। पवन की पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री का रो रोकर बुरा हाल है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…