बलियाः युवक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, घरेलू कलह से था परेशान

बलिया। बेलथरा रोड  के उभांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक घरेलू कलह से परेशान था। बेलथरा रोड रेलवे स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव निवासी 28 वर्षीय सुगमल यादव ट्रक चलाता है। आपसी विवाद में उसकी पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई। उसे वापस घर लाने को लेकर ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा था।

इसी तनाव में आकर युवक ने यह कदम उठाया। बीती रात वह घर से बाइक लेकर निकला। 12 किमी दूर उभांव रेलवे पुल के पास बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दी। इसके बाद भटनी की तरफ से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया।ट्रेन की चपेट में आते ही उसकी गर्दन और धड़ अलग-अलग हो गए। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने सूचना उभांव को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago