बलिया- युवाओं ने मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस, कई जगह प्रदर्शन

बलिया। देश में बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। वो अपना विरोध दर्ज करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मना रहे हैं।
बलिया में भी कई संगठनों ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तहत के अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां बेरोज़गार युवकों ने अपना विरोध दर्ज किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कई संगठनों ने मिल कर किया इस प्रदर्शन को लीड कर रहे ब्रिजेश बागी ने अपने समर्थकों के साथ मालीपुर में  इकठ्ठा हुए, जिसके बाद उन्होंने सड़क पर प्रदर्शन किया ।
इस दौरान ब्रिजेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की देश के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके जन्मदिन पर देश का युवा वर्ग बेरोजगार दिवस मना रहा है।
जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने युवाओं से बहुत सारे वादे किए थे। उन्होंने युवाओं को नौकरी देने का वादा भी किया था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। जिससे युवाओं में खासी नाराज़गी है।
इस अवसर पर राघवेन्द्र आज़ाद, संतोष यादव, गौतम जी, सोनू यादव, श्याम कुमार भारती, रुदल यादव, पंकज यादव, दुर्गेश अम्बेडकर,रवि, रत्नेश यादव, निरंजन कुमार, मंजेश, नागेन्द्र, उपेन्द्र यादव, आवेश असगर, रोहित गुप्ता, राजू, मनीष आदि लोग उपस्थित रहे।
इससे पहले 5 और 9 सितंबर को भी नौजवानों ने ट्विटर के ज़रिए बेरोज़गारी के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद की थी।
5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के रोज़ छात्रों ने देशव्यापी ट्रेंड चलाया था। जिसमें अपील की गई थी कि अपने-अपने घरों में 5 बजे 5 मिनट के लिए ताली-थाली बजाएं। इस अपील का असर भी देखने को मिला था। बड़ी तादाद में छात्रों ने इस मुहिम से जुड़ते हुए ताली-थाली
बजाई थी। इसी तरह 9 सितंबर को दिया जलाकर छात्रों ने बेरोज़गारी के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज किया था।
बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago